[ad_1]

Kargil
– फोटो : सेना पीआरओ
विस्तार
सेना ने ‘ऑपरेशन विजय’ की 24वीं वर्षगांठ से पहले कारगिल में हथियारों की प्रदर्शनी का आयोजन किया। पाकिस्तान पर भारत की जीत का जश्न मनाने के लिए हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है।
कार्यक्रम में सेना द्वारा संचालित किए जा रहे हथियारों और उपकरणों के बारे में स्कूली विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। इस दौरान बच्चे काफी रोमांचित दिखे। प्रदर्शनी में स्वदेशी हथियारों और उपकरणों भी दर्शाए गए, जिन्हें सेना उपयोग में ला रही है। कार्यक्रम का उद्घाटन मेजर जनरल सचिन मलिक ने किया। समारोह में स्कूली बच्चे, शहरवासी समेत सरकारी अधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान कर्नल बलवान सिंह ने 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान टाइगर हिल्स पर कब्जा करने के दौरान बहादुर भारतीय सैनिकों की वीर गाथाओं के बारे में बच्चों को बताया। स्कूली बच्चे और युवा हथियारों और उपकरणों की कार्यप्रणाली और संचालन को देख काफी उत्साहित हुए। उन्होंने सैनिकों के साथ बातचीत कर अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया।
इसके अलावा युवाओं को अग्निवीर योजना के माध्यम से सेना में शामिल होने के बारे में भी बताया गया। महिला अधिकारियों ने भी उपस्थित लोगों विशेषकर बच्चों के साथ बातचीत की और उनके साथ भारतीय सेना में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा की।
[ad_2]
Source link