विधानसभा उपचुनाव: छानबे सीट ने कांग्रेस ने अजय कुमार को बनाया प्रत्याशी, अपना दल एस ने भी घोषित किए उम्मीदवार

[ad_1]

chhanbey Assembly by election Congress nominated Ajay Kumar Apna Dal S candidates

congress demo
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मिर्जापुर जिले के छानबे विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अजय कुमार को प्रत्याशी घोषित किया है। छानबे विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। 10 मई को मतदान होगा।  वहीं अपना दल एस ने देर रात दो प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की। मिर्जापुर की छानबे विधानसभा से रिंकी कोल तो रामपुर जिले के स्वार विधानसभा सीट से शफीक अहमद को प्रत्याशी बनाया है।

राष्ट्रीय सचिव मुख्यालय मुन्नर प्रजापति ने लिस्ट जारी की। छानबे विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना दल एस की प्रत्याशी रिंकी कोल 20 अप्रैल को नामांकन करेंगी। यह सीट उनके पति राहुल प्रकाश कोल के निधन के चलते रिक्त हुई थी।

पार्टी ने उनके पति के निधन के बाद उनकी पत्नी रिंकी कोल को मैदान में उतारा है। वर्तमान में रिंकी कोल जिला पंचायत सदस्य हैं।नामांकन के दौरान कैबिनेट मंत्री अनुप्रिया पटेल और मिर्जापुर के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी मौजूद रहेंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *