[ad_1]

दीक्षांत समारोह में मौजूद कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल व अन्य
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का 89वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल कुल 77 विद्यार्थियों को 120 मेडल प्रदान करेंगी। इसमें 51.67 फीसदी यानी 62 मेडल तो सिर्फ 19 विद्यार्थियों को ही मिलने हैं। बाकी 58 विद्यार्थियों को एक-एक मेडल दिया जाना है।
एसएन मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस फाइनल प्रोफेशनल की छात्रा प्राची गुप्ता गोल्डन गर्ल बनीं। इन्हें 10 गोल्ड मेडल मिल रहे हैं। नारायण कॉलेज, शिकोहाबाद की एमए हिंदी की छात्रा निवेदिता सिंह को पांच गोल्ड मेडल मिल रहे हैं।
वहीं सेंट जोंस कॉलेज की एमए अर्थशास्त्र की छात्रा श्रुति माहेश्वरी और विवि के पालीवाल पार्क परिसर स्थित समाज विज्ञान संस्थान के एमएसडब्ल्यू के छात्र श्रेष्ठ वर्धन शुक्ला को चार-चार मेडल मिलेंगे। इससे पहले अमर उजाला ने गोल्डन गर्ल प्राची गुप्ता, निवेदिता सिंह और श्रुति माहेश्वरी से बात की।
[ad_2]
Source link