[ad_1]

प्रदर्शन करते भाजपा विधायक।
– फोटो : संवाद
विस्तार
किसानों से दूध खरीदने कि कांग्रेस की गारंटी को लेकर भाजपा विधायकों ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन दूध के बर्तन लेकर प्रदर्शन किया। नकद और गूगल पे के माध्यम से विधानसभा के बाहर दूध खरीदा गया। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पूर्व गाय का दूध 80 रुपये, भैंस का दूध 100 रुपये प्रति किलो के हिसाब से खरीदने की गारंटी दी थी। वही पशुपालन एवं कृषि विभाग के मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार चुनावी गारंटियों को पूरा करेगी। दूध खरीद को लेकर दुग्ध कमेटिया गठित की जा रही हैं।
नाबार्ड के सहयोग से कांगड़ा के ढगवार में मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किया जा रहा है। 11 बजे सदन की बैठक शुरू हुई तो विपक्ष ने प्रश्नकाल को शुरू करने से पहले व्यवस्था का प्रश्न उठाते हुए कहा कि जब सत्र चल रहा था तो मंत्रिमंडल की बैठक की गई। सत्र के दौरान कैबिनेट की बैठक होती है। मगर ऐसा नहीं होता है कि विधानसभा की बैठक के बीच ही कैबिनेट की बैठक शुरू कर दी जाए।
यह सदन की अवमानना है। इस तरह का व्यवहार नहीं होना चाहिए। संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान ने कहा कि बीते दिन मुख्यमंत्री एक कार्यक्रम में गए हुए थे तो उन्होंने जवाब देने के लिए उपमुख्यमंत्री को अधिकृत किया था। यहां पर नेता प्रतिपक्ष तो बैठे ही नहीं थे। यह कहना गलत है कि किसी को अधिकृत नहीं किया गया था। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष उस वक्त सदन में नहीं थे। सदन की बैठक को आगे बढ़ा दिया गया।
इनके वक्त में भी इस तरह की बैठकें हो चुकी हैं। यहां पर जवाब देने के लिए सभी मंत्री थे। केवल अखबार की सुर्खियों में रहने के लिए ऐसा कर रहे हैं। विपक्ष को हिमाचल की जनता के मुद्दे उठाकर चर्चा में भाग लेना चाहिए। स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि बैठक को सदन की अनुमति से ही आगे बढ़ाया गया। सदन ही सर्वोच्च है।
मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भी नहीं। सदन के सभी सदस्यों की सहमति से बैठक आगे बढ़ाई गई। पिछले कल कुछ कमी देखी गई। हालांकि मुख्यमंत्री की ओर से उपमुख्यमंत्री को जवाब के लिए अधिकृत किया गया था। अब प्रश्नकाल को शुरू किया जाता है। इसके बाद करीब 11 बजकर 12 मिनट पर प्रश्नकाल को शुरू किया गया है। चौपाल के विधायक बलवीर सिंह वर्मा के प्रश्न से इसकी शुरुआत हुई।
[ad_2]
Source link