[ad_1]
मकान मालिक ने नौकरानी से जबरन यौन सम्बंध बनाकर उसकी वीडियो बना ली और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लागतार तीन साल तक यौन शोषण करता रहा. जब उसने अपने काम के पैसे मांगे तो उसके पति के साथ पिटाई की गई.

पीड़ित महिला (Photo Credit: NewsState BiharJharkhand)
Chapara:
मकान मालिक ने नौकरानी से जबरन यौन सम्बंध बनाकर उसकी वीडियो बना ली और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लागतार तीन साल तक यौन शोषण करता रहा. जब उसने अपने काम के पैसे मांगे तो उसके पति के साथ पिटाई की गई. वहीं, घर में घुसकर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश भी की गई. जिसके बाद न्याय की गुहार लगाने वो पुलिस के पास गई. पुलिस ने मामला दर्ज़ कर लिया है साथ ही मामले की छानबीन में जुट गई है.
पूरा मामला, छपरा के मशरक थाना क्षेत्र के दुरगौली पंचायत की है. पीड़ित महिला ने बताया की अपने किए दैनिक कार्य की मजदूरी नहीं देने से परेशान होकर पुलिस की शरण ली है और मालिक के खिलाफ जबरन यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है. बनसोही गांव निवासी राजू सिंह पर महिला ने आरोप लगाया है. जिसके घर में महिला काम करती थीं उन्हीं के जेनरल स्टोर में पीड़िता का पति भी काम करता था. पीड़ित महिला की माने तो वर्ष 2019 में दुर्गा पूजा के अवसर पर मेला देखने घर के सभी परिजनों चले गए थे. जिसके बाद मालिक के द्वारा खाना बनाने के बहाने उसे रोक लिया गया और वहीं रात में अश्लील हरकतें की जाने लगी, जब वह चिल्लाने लगी तो राजू सिंह और उसके एक साथी विजेश सिंह ने बारी- बारी से जबरन यौन शोषण किया. इतना ही नहीं विजेश सिंह के द्वारा घटना का विडियो बना लिया गया और वायरल करने की धमकी देकर लगातार यौन शोषण किया जाता रहा.
वीडियो वायरल होने के डर से पीड़ित महिला ने चुप्पी साध रखी थी. लेकिन जब उसने और उसके पति ने अपने तनख्वाह की मांग की तो उन्हें काम से निकाल दिया गया. बकाया मजदूरी तो नहीं मिली बल्कि मांगने पर पति से मारपीट की गई.वहीं, आरोपी राजू सिंह ने उसके घर मे घुसकर उसके साथ जबरदस्ती करने लगा. पीड़िता ने एसपी सारण से न्याय की गुहार लगाई जिसके बाद मशरक थाना ने मामला दर्ज करते हुए जाँच पड़ताल शुरू दी है.
First Published : 10 Sep 2022, 07:02:38 PM
For all the Latest States News, Bihar News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.
[ad_2]
Source link