वृंदावन पहुंची उमा भारती: मां कात्यायनी के किए दर्शन, बोलीं-अयोध्या की तरह काशी और मथुरा में भी बने भव्य मंदिर

[ad_1]

Uma Bharti reached Vrindavan said grand temples should be built in Kashi and Mathura also like Ayodhya

उमा भारती।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती पहुंची। यहां उन्होंने कात्यायनी मंदिर दर्शन करके पूजा अर्चना की। इस दौरान कहा कि अयोध्या की तरह काशी और मथुरा में भी भव्य मंदिर बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह जब भी वृंदावन आती हैं तो कात्यायनी देवी के दर्शन करने जरूर आती हैं। आमजन से यमुना को साफ रखने की अपील भी की। 

श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद पर कहा कि वर्ष 1991 में पूजा स्थल विधेयक आया था। प्रस्ताव में कहा गया था कि अयोध्या की रामजन्म भूमि को विवादास्पद ढांचा मानते हुए बाकी स्थलों को 1947 से पहले की स्थिति में रखा जाए। उस समय उन्होंने सरकार के सामने बात रखी थी। कहा था कि काशी और मथुरा को भी विवादित स्थल माना जाए। मैं आज भी उसी बात पर कायम हूं। 

मायावती के बयान पर दी प्रतिक्रिया

उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी का मामला न्यायालय में चल रहा है। भारत का मुस्लिम समाज कोर्ट को मानता है। काशीराम को भारत रत्न देने के संबंध में मायावती के बयान कि सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के होने के कारण उनकी अनदेखी की जा रही है, इस पर उन्होंने कहा कि भारत रत्न जाति और धर्म को देखकर नहीं दिया जाता है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *