[ad_1]

Prayagraj News : इलाहाबाद विश्वविद्यालय की प्रयोगशाला में तैयार किया गया ज्वालामुखी।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के पृथ्वी एवं ग्रहीय विज्ञान के छात्रों और नेशनल सेंटर ऑफ एक्सपेरिमेंटल मिनरलॉजी एंड पेट्रोलाॅजी (एनसीईएमपी) के वैज्ञानिकों ने प्रयोगशाला में ज्वालामुखी बनाने में सफलता हासिल की है। इससे भविष्य में सस्ते और सरल तरीके से ज्वालामुखी के बारे में बेहतर अध्ययन किया जा सकेगा।
यह ज्वालामुखी प्लेटिनम क्रुसिबल में तैयार किया गया है। इसके अध्ययन से पता लगाया जा सकेगा कि ज्वालामुखी से निकलने वाले पदार्थों का किस तरह से बेहतर इस्तेमाल किया जा सकता है। इविवि के वैज्ञानिकों का यह शोध इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि दुनिया में पहली बार प्लेटिनम क्रुसिबल के भीतर ज्वालामुखी जैसी संरचना तैयार की गई है। यह विशेष प्रकार का ज्वालामुखी है, जो सिर्फ हवाई में पाया जाता है।
[ad_2]
Source link