[ad_1]

child crime demo
– फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र में सरकारी विद्यालय के कक्षा चार के छात्र के साथ एक व्यापारी ने घिनौनी हरकत की। बताया गया है कि स्कूल की छुट्टी के बाद टॉफी का लालच देकर दुकानदार ने उसे बुलाया। फिर बालक के साथ कुकर्म किया। पीड़ित के पिता ने आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ये है मामला
एत्मादपुर क्षेत्र पीड़ित छात्र के पिता ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि तीन नवंबर को स्कूल की छुट्टी होने के बाद उसका 12 वर्षीय बेटा मॉडल स्कूल के मैदान में खेलने गया था। वहीं विद्यालय के मैदान में प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र खोलकर व किताब कॉपी की दुकान करने वाले महेश चंद्र जैन ने उसके नाबालिग बच्चे को पांच रुपये का लालच देकर दुकान के अंदर बुला लिया।
ये भी पढ़ें – आगरा: आधी रात को घर लौट रहे युवक संग बदमाशों ने की मारपीट, रकम लूटने के बाद खाई में फेंक; रातभर वहीं पड़ा रहा
ये है आरोप
आरोप है कि उसके बाद आरोपी ने मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाकर उसके साथ कुकर्म किया। बच्चे से किसी से इसके बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। देर रात्रि को बेटे ने घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर विजय विक्रम सिंह ने बताया कि पीड़ित के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर कार्यवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें – आगरा: राजामंडी स्टेशन के घुमाव जानलेवा, प्रख्यात चिकित्सक की ट्रेन से कटकर हुई मौत के बाद उठे सवाल
[ad_2]
Source link