[ad_1]
रोहतास जिला के डेहरी नगर थाना अंतर्गत बारह पत्थर मुहल्ले में रविवार की अहले सुबह उसी मोहल्ले के रहने वाले एक शराबी ने शराबी सार्वजनिक अतिथि भवन पर तैनात सुरक्षा गार्ड पर धारदार तलवार से हमला कर दिया,

शराबी ने सुरक्षा गार्ड पर तलवार से किया जानलेवा हमला (Photo Credit: News State Bihar Jharkhand)
Rohtas:
रोहतास जिला के डेहरी नगर थाना अंतर्गत बारह पत्थर मुहल्ले में रविवार की अहले सुबह उसी मोहल्ले के रहने वाले एक शराबी ने शराबी सार्वजनिक अतिथि भवन पर तैनात सुरक्षा गार्ड पर धारदार तलवार से हमला कर दिया, जिससे राहुल कुमार नामक गार्ड बुरी तरह से जख्मी हो गया. घटना के बारे में स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बारह पत्थर मुहल्ले के रहने वाले आनंद कुमार ओझा रविवार लगभग 3:00 बजे सार्वजनिक अतिथि भवन के पास पहुंचा और सुरक्षा में तैनात गार्ड से दरवाजा खुलवाया. जैसे ही सुरक्षा गार्ड राहुल कुमार ने दरवाजा खोला, वैसे ही शराब के नशे में धुत आनंद कुमार ओझा ने सुरक्षा गार्ड पर तलवार से हमला कर दिया. जिससे सुरक्षा गार्ड का हाथ पूरी तरह से कट गया.
सुरक्षा गार्ड ने इसके बाद शोरगुल मचाना शुरू कर दिया, आवाज सुनकर आस-पास के लोग जुट गए और लोगों ने डेहरी नगर थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची. डेहरी नगर थाने की पुलिस ने हमला में प्रयुक्त किए गए तलवार को बरामद कर लिया. इसके साथ ही हमला करने वाले आनंद कुमार ओझा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल घायल सुरक्षाकर्मी को डेहरी के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रेफर कर दिया गया है. हालांकि हमला करने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है.
First Published : 18 Sep 2022, 10:55:36 AM
For all the Latest States News, Bihar News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.
[ad_2]
Source link