[ad_1]

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शाइन सिटी घोटाले में फरार चल रहा एक लाख का इनामिया आकिब नसीम पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। मड़ियांव पुलिस व क्राइम ब्रांच ने मंगलवार रात उसकी गिरफ्तारी की है। वह शाइन सिटी इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड कंपनी के सीएमडी व मुख्य आरोपी राशिद नसीम का भाई है।
लंबे समय से उसकी तलाश चल रही थी। कुछ देर बाद कमिश्नरेट पुलिस गिरफ्तारी के संबंध में प्रेसवार्ता करेगी। निवेश, जमीन व मकान आदि देने के नाम पर कंपनी ने करीब 60 हजार करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम दिया।
ये भी पढ़ें – शाइन सिटी घोटाले में आसिफ नसीम समेत तीन आरोपियों से होगी पूछताछ, रिमांड पर लिया गया
ये भी पढ़ें – म्यांमार में बंधक यूपी की तीन इंजीनियर से बर्बरता की हदें पार, 18 से 20 घंटे काम; दे रहे इलेक्ट्रिक शॉक
प्रदेश भर में कंपनी के खिलाफ ढाई सौ से अधिक मामले दर्ज हैं। सीएमडी राशिद नसीम फरार है। दुबई में डेरा डाले है। जांच एजेंसी उसको वापस लाने की जद्दोजहद में जुटी हैं। इधर उसका भाई आकिब भी केसों में आरोपी है। वह भी फरार चल रहा था।
लखनऊ कमिश्नरेट से उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। मंगलवार रात पुलिस ने आकिब को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है।
[ad_2]
Source link