[ad_1]

साजिदा से बनी रिया और धीरेंद्र
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बहुचर्चित एसडीएम ज्योति मौर्य और उनके पति के बीच का विवाद तो आप सभी को पता ही होगा। लेकिन, आज जो मामला हम आपको बताने जा रहे है वो थोड़ा उल्टा है। यहां पति ने अपनी पत्नी को नहीं बल्कि पत्नी ने अपने पति को पढ़ा लिखाकर अधिकारी बनाया। सरकारी नौकरी लगने के बाद पति अब अपनी पत्नी को पहचानने से इंकार कर रहा है। दूसरी शादी करने की धमकी दे रहा है। महिला का कहना है कि छह साल पहले हिंदू लड़के से शादी करने के लिए वो साजिदा से रिया बनी। डेढ़ वर्ष की एक बच्ची है। पांच माह की गर्भवती भी है।
पीड़िता का आरोप है कि उसका अधिकारी पति 10 लाख रुपये दहेज मांग रहा है और नहीं देने पर दूसरी शादी की धमकी दे रहा है। उसने सीएम से लेकर पुलिस अधीक्षक तक से न्याय की गुहार लगाई है। अब वह न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की तैयारी में है। यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले का है। आरोपी व्यक्ति का कहना है कि उसका इस महिला से कोई संबंध ही नहीं है।
धीरेंद्र ने किया साफ इनकार जबकि रिया बताती रही उसे पति
गाजीपुर एसपी के निर्देश पर कोतवाली क्षेत्र के डुमरांव उर्फ भटवालिया निवासी साजिदा उर्फ रिया यादव और धीरेंद्र कुमार यादव की शनिवार को कोतवाली में पेशी हुई। रिया को धीरेंद्र अपनी पत्नी मानने से इनकार करता रहा। रिया 21 सितंबर को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह से दूसरी बार मिली थी।
[ad_2]
Source link