[ad_1]

साल 2024 का पहला प्रदोष व्रत 09 जनवरी 2024 को रखा जाएगा, इस दिन जिन लोगों की शादी विवाह में देरी हो रही है वो लोग उपाय कर सकते हैं. ऐसा करने पर विवाह का योग बनता है.

कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत में की गई शिव आराधना वैवाहिक सुख, संतान की दीर्घायु और ग्रहों के पीड़ा से मुक्ति दिलाती है.

प्रदोष व्रत जो विवाहित महिलाएं करती हैं उनके जीवन में सुख और सौभाग्य की कभी कमी नहीं रहती, इसके साथ ही धन लाभ का योग बनते है.

जिन लड़का-लड़कियों की शादी में देरी हो रही हो तो प्रदोष व्रत के दिन तांबे के लोटे में जल लेकर उसमे एक बेलपत्र, चुटकी भर हरा मूंग और गुड़ की डली डालकर शिवलिंग पर चढ़ाएं. ऐसा करने पर जल्द विवाह योग बनेगा.

अविवाहित लड़कियों की शादी में अड़चन आ रही है, तो प्रदोष व्रत के दिन स्नान ध्यान करने के बाद लाल रंग के वस्त्र धारण करें, इससे शीघ्र शादी के योग बनने लगते हैं.

अगर आपकी कुंडली में शुक्र कमजोर है, तो प्रदोष व्रत के दिन स्नान-ध्यान करने के बाद जल में शहद, सुगंध और सफेद मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें, इस उपाय से कुंडली में शुक्र मजबूत होते हैं.

अगर आप मनचाहा जीवनसाथी पाना चाहते हैं, तो प्रदोष व्रत पर कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें, इस उपाय को करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होते हैं.

अगर आपकी शादी में बाधा आ रही है, तो प्रदोष व्रत के दिन स्नान-ध्यान करने के बाद लाल रंग का वस्त्र धारण करें. इसके बाद महादेव और माता पार्वती की पूजा करें.
[ad_2]
Source link