[ad_1]

कटान से वीरान हुआ चकपुरवा गांव
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी की तहसील गोला और ब्लॉक बिजुआ की ग्राम पंचायत करसौर के मजरा चकपुरवा में अब सिर्फ पांच घर बचे हैं। 55 घरों वाले इस मजरे का वजूद मिटने की कगार पर है। अगस्त माह से अब तक इस गांव के 50 घर कट कर नदी में समा गए हैं।
मंगलवार की रात शारदा नदी का जलस्तर घटने से कटान तेज हो गया है। पिछले 24 घंटे में ग्रामीण कल्लू का एक घर और नदी में समा गया। अब गांव में जिन पांच लोगों के घर बचे हैं, उनमें वेद वेदप्रकाश, जगमोहनलाल, ओमप्रकाश, पूर्व प्रधान अजयकुमार, जितेंद्र कुमार के घर शामिल हैं। पूर्व प्रधान ओमप्रकाश का कहना है कि कटान का खतरा टला नहीं है। जिस तरह से उमस भरी गर्मी पड़ रही है और बादल छाए हुए हैं, उससे तेज बारिश होने के आसार हैं।
ये भी पढ़ें- रामगंगा का रौद्र रूप: बरेली में मीरगंज से फरीदपुर तक बाढ़ का कहर, 500 जमीन नदी में समाई; फसलें डूबी
बारिश होने की दशा में शारदा नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ सकता है। यदि ऐसा हुआ तो चकपुरवा गांव जिले के नक्शे से गायब हो जाएगा। सिंचाई विभाग बाढ़ खंड गांव का कटान से बचाने का कोई इंतजाम नहीं कर पाया है।
[ad_2]
Source link