शाहजहांपुर में संघ कार्यालय पर हमला: पांच नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट; तीन आरोपी गिरफ्तार

[ad_1]

Three accused arrested for attacking RSS office in Shahjahanpur

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र में बुधवार रात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय पर हमला कर दिया गया। आरोपियों ने कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ की। कार्यालय में रहने वालों को पीटा। इस मामले में पांच नामजद और 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे शहीद उद्यान के सामने संघ कार्यालय की दीवार पर कुछ लोग पेशाब कर रहे थे। महानगर प्रचारक मंजीत ने विरोध किया तो युवकों ने गाली गलौज शुरू कर दी। मंजीत ने तुरंत विभाग कार्यवाह रवि मिश्रा को सूचना दी। इधर, युवकों ने भी अपने सहयोगी बुला लिए और कार्यालय का घेराव करते हुए तमंचे से फायर कर दिया।

ये भी पढ़ें- UP: शाहजहांपुर में आरएसएस कार्यालय पर हमला, हमलावरों ने की तोड़फोड़, फायरिंग कर फैलाई दहशत

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *