शाहजहांपुर में हादसे के बाद हंगामा: पुलिस से हाथापाई, गुस्साईं भीड़ ने किया पथराव, गाड़ी का शीशा टूटा

[ad_1]

angry people pelted stones on police after road accident in shahjahanpur

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र में लखनऊ दिल्ली नेशनल हाईवे पर एक महिला को बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला गंभीर घायल हो गई। मेडिकल कॉलेज में महिला का उपचार चल रहा है। उधर, सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम से गांव वालों ने हाथापाई कर दी। पथराव कर पुलिस की गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया। 

रोजा के मोहल्ला जमुक़ा निवासी सुखरानी (50) शुक्रवार को हाईवे पर पैदल जा रही थीं। तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गईं। लोगों ने बाइक सवार को पकड़ लिया। इस बीच डायल 112 की टीम मौके पर आई। पुलिस ने बाइक सवार को पकड़कर गाड़ी में बैठा लिया। तभी गांव के लोग आ गए। वे बाइक सवार को गाड़ी से बाहर खींचने लगे। पुलिस के विरोध करने पर हाथापाई कर दी। आरोपी बाइक सवार को खींचने के चलते विवाद बढ़ गया और युवकों ने पथराव शुरू कर दिया। 

ये भी पढ़ें- मां के सामने बेटी की हत्या: पहले बच्ची को गोद में लेकर बैठा रहा सनकी युवक, लोगों ने घेरा तो पटककर मार डाला

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *