[ad_1]

अमर उजाला का मेधावी छात्र सम्मान समारोह
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के नंबर वन अखबार अमर उजाला ने प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के शैक्षणिक सत्र 2022-23 के 10वीं और 12वीं कक्षा के मेधावियों को सम्मानित किया है। टॉप 10 मेरिट सूची में स्थान पाने वाले होनहारों को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शिमला के राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उन्होंने अमर उजाला के प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को पांच-पांच हजार रुपये देने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा घर से शुरू होती है और माता-पिता ही हमारे प्रथम गुरु होते हैं जो हमें हर तरह से शिक्षित और प्रशिक्षित करने के साथ ही अच्छे संस्कार भी प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के लिए कड़ा परिश्रम आवश्यक है तथा व्यक्ति की सोच ही उसके भविष्य को तय करती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव लाने की दिशा में काम कर रही है। राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में चरणबद्ध ढंग से राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोले जा रहे हैं, ताकि ग्रामीण स्तर पर बच्चे भविष्य की चुनौतियों का सामना आत्मविश्वास से कर सकें। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी सरकारी स्कूल से पढ़े हैं और आत्मविश्वास व मजबूत इच्छाशक्ति से ही जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने कृत्रिम मेधा (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), डाटा साइंस, रोबोटिक इंजीनियरिंग जैसे नए पाठ्यक्रम शुरू किए हैं, ताकि बच्चों को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, कृषि मंत्री चंद्र कुमार मौजूद, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
हर वर्ष की भांति इस बार भी अमर उजाला होनहारों को सम्मानित करने की इस परंपरा का निर्वहन किया गया। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के शैक्षणिक सत्र 2022-23 के 10वीं और 12वीं कक्षा के मेधावियों का यह सम्मान समारोह राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में हुआ। इस दौरान दसवीं कक्षा , बारहवीं के साइंस, वाणिज्य और कला संकाय के टॉपरों को मेडल व प्रशस्ति पत्र दिए गए हैं। राजधानी शिमला के स्कूलों के टॉपरों को भी पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक अरनी विश्वविद्यालय काठगढ़, इंदौरा (कांगड़ा), सह प्रायोजक गुरु स्टडी सेंटर धर्मशाला और सनबीम इंटरनेशनल स्कूल जुब्बल शिमला हैं।
[ad_2]
Source link