श्रद्धा का सैलाब दे गया गम: बांके बिहारी के दर्शन को आए श्रद्धालु की मौत, भीड़ में दबकर तोड़ दिया दम

[ad_1]

devotee died after getting under crowd pressure at Banke Bihari temple in Vrindavan

बांके बिहारी के दर्शन को आए श्रद्धालु की मौत
– फोटो : संवाद

विस्तार


तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में बृहस्पतिवार को भीड़ में दबकर एक श्रद्धालु की मौत हो गई। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। 

चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के चलते दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की तबीयत लगभग हर दिन बिगड़ती है। आराध्य के दर्शन करने की चाहत में सुबह से भीड़ का दबाव बढ़ने लगा। समय बीतने के साथ यह रेला बढ़ता गया। 

इसी बीच भीड़ के दबाव में एक श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ गई। वह भीड़ के बीच में ही गर गया। सुरक्षाकर्मियों ने लोगों की मदद से किसी तरह उसे बाहर निकाला। इशके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

बताते चलें कि यह पहली बार नहीं है जब भीड़ में किसी श्रद्धालु की मौत हुई है। इससे पहले कई घटनाएं हो चुकी हैं। हाल ही की बात करें तो होली पर बांके बिहारी के दर्शन को आए मुंबई के साईं कोलीवाड़ा निवासी 68 वर्षीय सुनील पुत्र किशोरी लाल की मौत हो गई थी। 

सुनील 40 लोगों के साथ वृंदावन में होली के अवसर पर दर्शन करने आए थे। श्रद्धालुओं का यह दल लोई बाजार स्थित बसंती धर्मशाला में ठहरा था। सुबह अपने साथियों के साथ दर्शन करने के लिए सुनील बांके बिहारी मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंचे। दर्शन करने के बाद जैसे ही गेट नंबर एक से वे बाहर आए तभी चबूतरे पर अचानक तबीयत खराब हो गई और वह गिर पड़े थे। इसके बाद उनकी मौत हो गई थी।  

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *