श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहा शुभ संयोग, जानें बाल गोपाल की पूजा विधि-शुभ समय, तिथि की कंफ्यूजन यहां करें दूर

[ad_1]

Krishna Janmashtami 2023

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में मनाया जाता है. इस दिन अर्ध रात्रि को भगवान विष्णु ने द्वापर युग में श्रीकृष्ण के रूप में अवतार लिया था.

Krishna Janmashtami 2023

भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि यानि 6 सितंबर 2023 की दोपहर 03 बजकर 37 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 7 सितंबर 2023 की शाम 04 बजकर 14 मिनट पर समाप्त होगी.

Janmashtami 2023

इस साल 2023 में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की तिथि 7 सितंबर 2023 को पड़ रही है. इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार 7 अगस्त दिन गुरुवार को मनाया जाएगा.

janmashtami 2023

कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत और पूजा विधि

अविवाहित लोग व्रत के एक दिन पहले और जन्माष्टमी के दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें. व्रत के दिन मध्याहन के वक्त तिल के पानी से स्नान करें.

Janmashtami 2023

कृष्ण जन्माष्टमी के दिन सुबह स्नानादि से निवृत होकर साफ-सुथरे व्रत्र धारण करें. इसके बाद सभी देवताओं को नमस्कार करें और व्रत का संकल्प लें.

Janmashtami 2023 Date

कृष्ण जन्माष्टमी के दिन रात 12 बजे से पहले पूजन स्थान पर बैठ जाएं और तैयारियां पूरी करें. भगवान श्री कृष्ण को दूध और गंगाजल से स्नान कराएं और नए वस्त्र पहनाएं.

Janmashtami 2023

जन्माष्टमी व्रत में पूजा करने के समय आपका मुख पूर्व या उत्तर की दिशा में होना चाहिए. व्रती अपने व्रत का पारण मध्यरात्रि की पूजा के बाद ही करें.

1280 किलो सोने से बने भगवान कृष्ण की बेशकीमती मूर्ति .

भगवान श्रीकृष्ण को मोरपंख, बांसुरी, मुकुट, चंदन, वैजयंती माला, तुलसी दल आदि से सजाएं. फिर लड्डू गोपाल को फल, फूल, मखाने, मक्खन, मिश्री का भोग, मिठाई, मेवे आदि अर्पित करें.

Janmashtami 2023

भगवान श्री कृष्ण के समक्ष दीप-धूप जलाएं और आरती उतारें. श्रीकृष्ण को फल, दही, दूध, पंचामृत का भोग लगाएं. इसके बाद प्रसाद बांटे.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *