श्रीदेव सुमन विवि: छात्रों को मिला पास होने का आखिरी मौका, पढ़ें कब तक कर सकते हैं आवेदन

[ad_1]

Sridev Suman University Students got last chance to pass Exam Know Apply date

परीक्षा की तैयारी
– फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार


श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय ने छात्रों को परीक्षा, प्रैक्टिकल, आंतरिक परीक्षा में पास होने का आखिरी मौका दिया है। इसके लिए छात्र 2,500 रुपये शुल्क देकर विवि में पांच अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं।

विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. वीपी श्रीवास्तव के मुताबिक, सेमेस्टर पद्धति में संचालित सत्र 2018-21 और 2019-22 और वार्षिक पद्धति में संचालित सत्र 2019-22 के संस्थागत छात्र जो कुछ विषयों में अंकसुधार, आंतरिक परीक्षा व प्रायोगिक परीक्षा से वंचित रह गए हैं। उन्हें वन टाइम सेटलमेंट योजना के तहत महाविद्यालय स्तर पर विवि के परीक्षा पैटर्न पर अंतिम मौका दिया गया है।

कुलपति के निर्देश पर पांच अक्तूबर तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रायोगिक परीक्षाओं में अनुत्तीर्ण छात्रों के लिए विवि परिसर और राजकीय महाविद्यालय अपने स्तर से और सभी अशासकीय, निजी महाविद्यालयों के प्राध्यापकों से प्रायोगिक परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा का शुल्क डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से विवि में जमा होगा। प्रायोगिक परीक्षा की अंकसूची दस अक्तूबर तक विवि को भेजनी होगी।

उत्तराखंड: एसएसबी के आठ सदस्यीय दल ने फतह की रुद्रगैरा पर्वत चोटी, भवाली के सुबोध भी रहे शामिल

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *