श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर व लद्दाख में महिलाओं के लिए बढ़ाए जाएंगे विशेष प्रकोष्ठ- NCW अध्यक्ष रेखा शर्मा

[ad_1]

एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष रेखा शर्मा

एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष रेखा शर्मा
– फोटो : फाइल फोटो

ख़बर सुनें

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर व लद्दाख में आयोग की पहुंच का विस्तार करने के लिए विशेष प्रकोष्ठों को बढ़ाया जाएगा। एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष ने कहा कि निकट भविष्य में, हम अपनी पहुंच का विस्तार करने के लिए विशेष प्रकोष्ठों की संख्या में वृद्धि करेंगे।

रेखा शर्मा ने यहां 12 विशेष पायलट सेल की निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा, हमें लिंग आधारित हिंसा पर समुदायों में सक्रिय भागीदारी के माध्यम से जागरूकता को बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने विशेष प्रकोष्ठों के प्रभावी कामकाज के लिए पुलिस और अन्य संबद्ध विभागों के समन्वय से जागरूकता कार्यक्रमों को बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।

बैठक में एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष को अप्रैल 2022 से अक्टूबर 2022 तक जम्मू – कश्मीर और लद्दाख में महिलाओं के लिए 12 पायलट विशेष प्रकोष्ठों की कार्य प्रगति के बारे में जानकारी दी गई। बैठक के दौरान, विशेष प्रकोष्ठों पर विस्तृत चर्चा की गई और प्रकोष्ठों के प्रभावी संचालन के लिए निगरानी समिति के संबंधित सदस्यों से आगे की राह के लिए सुझाव लिए गए। बैठक में बताया गया कि उक्त अवधि के दौरान महिलाओं के लिए विशेष प्रकोष्ठों द्वारा महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के बारे में 256 आउटरीच गतिविधियों का संचालन किया गया था। विशेष प्रकोष्ठों द्वारा कुल 1307 मामलों का संज्ञान लिया गया। ऐसे प्रकोष्ठों में पंजीकृत महिलाओं के 575 मामलों में 2,755 बैठकें आयोजित की गई हैं। 

बैठक में आयोग के संयुक्त सचिव ए अशोली चलई, आयुक्त सचिव, समाज कल्याण विभाग शीतल नंदा, डीआईजी सेंट्रल कश्मीर रेंज सुजीत कुमार सिंह, डीआईजी (लद्दाख) एस जुनैद महमूद, आयोग की विशेष समन्वयक नेहा महाजन; मिशन शक्ति की निदेशक हरविंदर कौर, सहायक प्रोफेसर, केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू डॉ. विनय कुमार आदि लोग शामिल रहे।

विस्तार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *