[ad_1]

Srinagar Dal Lake
– फोटो : बासित जरगर
विस्तार
जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में स्थित विश्व प्रसिद्ध डल के किनारों से होकर गुजरने वाली बुलेवार्ड रोड रविवार को एक ऐतिहासिक इवेंट की गवाह बनने जा रही है। जम्मू कश्मीर के इतिहास में पहली बार सड़कों पर फॉर्मूला-4 कार दौड़ती दिखाई देंगी।
इस इवेंट के दौरान जेके टायर मोटरस्पोर्ट्स की टीम स्टंट और ड्रिफ्टिंग का डेमो दिखाएंगे जिससे दर्शकों में एक रोमांचक माहौल बनेगा। ये इवेंट ललित घाट से नेहरू पार्क तक (1.7 किलोमीटर लम्बे ट्रैक) बुलेवार्ड रोड पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक देखने को मिलेगा जिसको देखने के लिए काफी भीड़ के उमड़ने की उम्मीद है।
वहीं लोगों को रोमांचित करने के लिए जेके मोटरस्पोर्ट्स की टीम के सदस्य भी काफी उत्साहित हैं। उनके अनुसार ऐसे शो न केवल युवाओं को इस खेल में आने के लिए प्रोत्साहित करेंगे बल्कि कश्मीर में एडवेंचर टूरिज्म को भी इससे लाभ पहुंचेगा।
जेके टायर मोटरस्पोर्ट्स के एक मुख्य सदस्य और इंडिया के ड्रिफ्ट किंग कहलाए जाने वाले सनम सेखों ने कहा, “मैं जेके टायर मोटरस्पोर्ट्स की टीम में पिछले कई वर्षों से हूँ। मैं इनके स्टंट डिविजन में काम करता हूं। ट्रैक पर रेसिंग के दौरान स्टंट्स आदि करते हैं चाहे इंडिया में कही भी कोई भी ट्रैक हो। जहां पर भी डेमो देना होता हैं वहां भी हमारी टीम जाती है।”
यह पूछे जाने पर कि उन्हें ड्रिफ्टिंग किंग के नाम से भी जाना जाता है, पहली बार कश्मीर में हो रहा है और आप ही कर रहे हैं तो कितना जोश है आप में, सनम ने कहा, “मैंने फ्लाइट लेने के बाद ये सब सोचना शुरू किया उससे पहले हमें भी नहीं पता था कि गाड़ी पहुंचेगी भी या नहीं। मेरे में बहुत उत्साह है, हम चाहते हैं ये सही दिशा में काम करे। सरकार लोगों को एक डेडिकेटेड एरिया दे और लोग इसमें ट्राई करें ताकि ये सही दिशा में आगे बढ़े।”
उन्होंने युवाओं को इस खेल में आने से संबंधित एक सवाल के जवाब में कहा, “सरकार जब तक इसपर काम नहीं करेगी तब तक कैसे इसमें आगे चलेंगे। इस इवेंट से लोगों को बूस्ट अप मिलेगा। सड़कों पर करना खतरनाक साबित हो सकता है इसलिए इसके लिए पूरी सेफ्टी की ज़रुरत है।”
[ad_2]
Source link