श्रीनगर: पुलिस ने डीएसपी शेख आदिल मुश्ताक को किया गिरफ्तार, भ्रष्टाचार के आरोपों पर हुई कार्रवाई

[ad_1]

Jammu Kashmir: Police arrested DSP Sheikh Aadil Mushtaq in Srinagar

पुलिसबल पर हुआ हमला
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


श्रीनगर पुलिस ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी रैंक के अधिकारी को भ्रष्टाचार समेत अन्य आरोपों के तहत गिरफ्तार किया है। श्रीनगर पुलिस की एक टीम ने मंगलवार को बीएसएनएल एक्सचेंज सनथनगर स्थित श्रीनगर के पास डीएसपी शेख आदिल मुश्ताक के आवास की तलाशी ली।

सूत्रों के अनुसार इस दौरान कुछ दस्तावेज और एक लैपटॉप के अलावा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए। डीएसपी आदिल से इस मामले में पूछताछ की गई। गुरुवार को अधिकारी को औपचारिक रूप से श्रीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया।

डीएसपी आदिल को एफआईआर संख्या 2023 की 149 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 167, 193, 201, 210, 218, 221 और 7, 7 ए भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत पुलिस स्टेशन नौगाम में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *