संभल में तोगड़िया बोले: राम मंदिर बनकर तैयार.. अब काशी-मथुरा की बारी, पूरे देश में लागू होना चाहिए यूसीसी

[ad_1]

Togadia said: Ram temple ready, now it turn of Kashi-Mathura, UCC should be implemented in entire country

संभल में कार्यकर्ताओं के साथा प्रवीण तोगड़िया
– फोटो : संवाद

विस्तार


अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बनने का क्रेडिट लेने का अधिकार प्रत्येक हिंदू को है। इसमें बिना निमंत्रण 50 लाख से अधिक लोगों का सहयोग रहा। उत्तर प्रदेश के अलावा कई अन्य राज्यों के करीब आठ लाख से अधिक कारसेवकों ने इसके लिए लाठियां खाईं।

उनके कारण ही अयोध्या में मंदिर बना। संभल के मोहल्ला तिवारी सराय में डॉ. तोगड़िया ने कहा कि पहले मुझे सपने में भगवान राम का धनुष दिखाई देता था। अब कुछ दिनों से मेरे कान में डमरू और बांसुरी की आवाज आ रही है। इसलिए काशी, मथुरा में भी जय जयकार होने वाली है।

कार सेवकों के सम्मान में डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि हमने राम मंदिर डंके की चोट पर बना लिया। जब मुझसे पूछते थे कि मंदिर बनेगा तो मैं कहता था कि मंदिर बनेगा। कहा कि हमने चार बार कार सेवा का ऐलान किया। हिंदुओं को यह याद रखना होगा कि पहले तो देश एक साथ खड़ा नहीं हुआ था।

देश एक साथ क्यों खड़ा हुआ, जब हमने 40 वर्षों में 12 बार करोड़ों लोगों के घरों पर जाकर दरवाजा खटखटाकर, गांवों में जाकर बैठक करके रैली करके सोए हुए हिंदू को जगाया था। मंदिर की नींव में गांव से शहरों तक के 50 लाख कार्यकर्ताओं का खून, पसीना बहा हुआ है, तब यह मंदिर बना है।

उन्होंने राम मंदिर बनाने के लिए 50 लाख कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिलाया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री ईश्वरी प्रसाद, क्षेत्रीय महामंत्री मनोज व्यास, प्रांत संगठन मत्री प्रमोद कुमार, प्रदेश महामंत्री गौरव राघव, प्रांत उपाध्यक्ष अशोक गौतम, जिलाध्यक्ष अशोक त्रिवेदी आदि मौजूद रहे। वहीं, पुलिस और पीएसी बल मौजूद रहा।

कार सेवकों को किया सम्मानित

डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने तिवारी सराय में प्राचीन मुन्नी माता मंदिर में दर्शन किया। इस दौरान मदद के लिए लोगों को हिंदू हेल्पलाइन नंबर और अपना मोबाइल नंबर नोट कराया। उन्होंने अपनी फेसबुक पर भी लोगों को जोड़ा।

हनुमान चालीसा का पाठ करने का संकल्प दिलाया

डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि भगवान श्री राम का मंदिर हिंदुओं के खून-पसीना और आंसुओं का स्मारक है। उन्होंने लोगों को हर सप्ताह मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा पाठ करने का संकल्प दिलाया। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर भी डॉ. प्रवीण तोगड़िया बोले। बताया कि भारत है तो इसी देश के कानून से चलेगा। यह कानून पूरे देश में लागू होना चाहिए।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *