संभल में दर्दनाक हादसा:  स्कूल जा रहे भाइयों को ट्रैक्टर ने रौंदा, एलकेजी के छात्र की मौत, छोटा भाई घायल

[ad_1]

Sambhal: Tractor crushes brothers going to school, LKG student dies, younger brother injured

संभल में हादसे का शिकार भाई
– फोटो : संवाद

विस्तार


संभल के नखासा क्षेत्र के गांव सलखना के पास लिंक मार्ग पर गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्रिपलर की चपेट में आकर एलकेजी के छात्र पर्व (7) पुत्र नमित कुमार की बाइक से गिरकर मौत हो गई। जबकि उसका छोटा भाई शिवांक (3) गंभीर रूप से घायल हो गए।

गांव सलखना निवासी नमित कुमार बेटा पर्व और शिवांक गांव से एक किलोमीटर दूरी पर स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं। नमित कुमार दोनों बेटों को प्रतिदिन बाइक से स्कूल छोड़ने जाते थे।

बृहस्पतिवार की सुबह भी वह दोनों बेटों को बाइक से स्कूल छोड़ने के लिए गए थे, रास्ते में उन्हें याद आया बेटों का लंच का टिफिन घर रहा गया है। जिस पर वह रास्ते से ही टिफिन लेने के लिए वापस लौट आए।

इसी दौरान लिंक मार्ग पर उनकी बाइक गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्रिपलर की चपेट में आ गई। जिससे उनके दोनों बेटे बाइस से सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे अन्य परिजनों की मदद से उन्होंने दोनों बेटों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां पर डॉक्टरों ने पर्व को मृत घोषित कर दिया। जबकि शिवांक का उपचार चल रहा है। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। नखासा थाना प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। पीड़ित परिवार तहरीर देता है तो कार्रवाई की जाएगी।

छोटे की सेहत की चिंता सता रही

परिजन एक बेटे की मौत के बाद गमगीन है। जबकि दूसरे बेटे की सेहत की चिंता सता है। पर्व की मौत के बाद मां मीनू का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि डॉक्टर शिवांक की हालत में सुधार बता रहे हैं। जिसके बाद उसे घर भेज दिया गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *