संभल में बर्क बोले: भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने मुसलमानों का किया अपमान, इसका मोदी सरकार को होगा बड़ा नुकसान

[ad_1]

MP Burke said: BJP MP Ramesh Bidhuri insulted Muslims, Modi government will suffer loss

संभल से सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क
– फोटो : संवाद

विस्तार


संभल के सपा सांसद डाॅ. शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि संसद में भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने अमर्यादित बयानबाजी की। उन्होंने सिर्फ दानिश अली का ही नहीं बल्कि पूरी मुसलमान कौम का अपमान किया है। उनके खिलाफ खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

डॉ. बर्क ने आगे कहा कि वह प्रधानमंत्री से आग्रह करते हैं कि ऐसे सांसद को पार्टी से निकाल देना चाहिए। यदि वह सख्त कदम नहीं उठाएंगे तो उनकी पार्टी का नुकसान होगा। जिस भाषा का इस्तेमाल भाजपा सांसद ने सदन में किया है इस तरह की भाषा का इस्तेमाल सड़क पर अर्मादित लोग करते हैं।

सदन की गरिमा है। जब वहां इस तरह की भाषा का इस्तेमाल होगा तो आम लोगों में क्या संदेश जाएगा। आगे सपा सांसद ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो हम इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं होने देंगे। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *