[ad_1]

संभल में कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह में भाग लते पीएम मोदी और योगी
– फोटो : एजेंसी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल में कहा कि प्रदेश के लोगों की आजीविका लगातार बढ़ रही हैं। मोदी की गारंटी इसका उदाहरण है। आज भारत की विरासत को वैश्विक मंच पर मान्यता मिल रही है। कुंभ के आयोजन यूनेस्को ने मान्यता दी। इसके अलावा अबू धाबी में पहला हिंदू मंदिर बनकर तैयार हो गया है।
जो पहले संभव नहीं था। जो पहले नामुमकिन था आज मुमकिन हो रहा है। इसका कारण भारत की नेतृत्व क्षमता है। आजादी के बाद पहली बार 140 करोड़ की आबादी का भारत इस चीज को महसूस कर रहा है आज सीमाएं सुरक्षित हुई है। वैश्विक मंच पर चीन को मुरादाबाद का पीतल आइटम प्रतिस्पर्धा दे रहा है।
अमरोहा का ढोलक नई पहचान के साथ विश्व में खरीदी जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संभल से प्रयागराज की दूरी कम हो जाएगी। इसके लिए गंगा एक्सप्रेस तैयार किया जा रहा है।
[ad_2]
Source link