[ad_1]

अभिनेता विक्की कौशल और अमर उजाला के प्रबंध निदेशक तन्मय माहेश्वरी
– फोटो : संवाद
विस्तार
अमर उजाला के कार्यक्रम संवाद जम्मू-कश्मीर में ज्ञान-मनोरंजन और प्ररेणा का संगम हुआ। युवाओं में अपने हीरो विक्की कौशल की एक झलक पाने और उनका आटोग्राफ लेने की उतसुक्ता दिखी, वहीं शिक्षा और उद्योग जगत से जुड़े लोगों ने अपने-अपने क्षेत्रों की संभावनाओं के बारे में जाना।
अंत में गोर गोपाल दास की प्रेरणा भरी कहानियों से ऊर्जावान होकर मंजिल की ओर आगे बढ़ने का हौसला पाया। हर कोई क्रिकेट, राजनीति और फिल्म जगत की बातों की चर्चा के साथ घर लौटा। अमर उजाला के कार्यक्रम को लोगों ने खूब सराहा और इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
मेरा विषय पत्रकारिता का है और अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में पहुंचकर बहुत-कुछ नया सीखने को मिला है। पत्रकारिता से जुड़ी कई बातों को यहां आकर सीखा है। ऐसे कार्यक्रम खासकर छात्रों के लिए महत्वपूर्ण साबित होते हैं और शिक्षा के साथ-साथ कई अहम पहलुओं की जानकारी हासिल होती है। -लोकेंद्र सिंह राजपूत, छात्र, आईएमसी जम्मू
कार्यक्रम में आकर काफी अच्छा लगा, बहुत कुछ सीखने को मिला। क्रिकेटर इरफान पठान, सुरेश रैना और पैरा तीरंदाज शीतल कुमारी को सुनकर जीवन में कुछ अलग करने की प्रेरणा मिली। मैं स्टार्टअप से जुड़ा हूं और अपना रेस्टोरेंट चलाता हूं। ऐसे कार्यक्रमों से कुछ नया करने की सीख मिलती है। -रोहित कुमार, राजपुरा
[ad_2]
Source link