संसदीय क्षेत्र हमीरपुर: सुक्खू के विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक मतदाता

[ad_1]

Loksabha election: Parliamentary constituency Hamirpur: Nadaun has the highest number of voters among the 17 c

मतदाता
– फोटो : सोशल मीडिया

संसदीय क्षेत्र हमीरपुर में मतदाता की संख्या की दृष्टि से ऊना व हमीरपुर जिला निर्णायक होंगे। इन जिलों में जिस राजनीतिक दल का दबदबा रहेगा उसकी जीत की राह आसान होगी। संसदीय क्षेत्र के 17 विस क्षेत्रों में से सीएम सुक्खू के विधानसभा क्षेत्र नादौन में सबसे अधिक मतदाता हैं। इस क्षेत्र में 94264 मतदाता हैं। यह 17 विधानसभा क्षेत्रों में सर्वाधिक है। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 74763 मतदाता हैं। इस सीट में बिलासपुर, ऊना और हमीरपुर के 14 विधानसभा क्षेत्रों के साथ कांगड़ा के दो और मंडी का एक विधानसभा क्षेत्र शामिल है। इसमें ऊना जिले में सबसे अधिक 4 लाख 27 हजार 884 जबकि बिलासपुर में 3 लाख 30 हजार 782 मतदाता हैं। हमीरपुर जिले में 4 लाख 13 हजार 883 मतदाता हैं। अन्य तीन विस क्षेत्रों जसवां परागपुर, देहरा और धर्मपुर में 2 लाख 43 हजार 175 मतदाता हैं। ऐसे में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में जीत की राह हमीरपुर व ऊना जिलों से होकर ही निकलेगी। संसदीय क्षेत्र में कुल 1784 बूथ हैं। नादौन विस क्षेत्र में सबसे अधिक 121 बूथ पर मतदान होगा। 

कुल 1784 बूथ पर होगा मतदान 

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में कुल मतदाता 14 लाख 15 हजार 724 है। संसदीय क्षेत्र में कुल 23269 सर्विस वोटर भी हैं। – अमरजीत सिंह, निर्वाचन अधिकारी जिला हमीरपुर 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *