[ad_1]
Hyundai Creta N Line: दक्षिण कोरिया की कार निर्माता कंपनी हुंडई ने अभी हाल ही में भारत में क्रेटा फेसलिफ्ट को लॉन्च किया है. चूंकि हुंडई की क्रेटा मॉडल काफी पॉपुलर है, तो वह इसे लगातार अपडेट करती रहती है. हुंडई मोटर ने अब उसके नए वेरिएंट पर काम करना शुरू कर दिया है. खबर है कि हुंडई अपनी पॉपुलर मॉडल क्रेटा एन लाइन को बाजार में उतारने के लिए तेजी से काम कर रही है. कंपनी क्रेटा एन लाइन को दो ट्रिम एन8 और एन10 में लॉन्च करेगी. ये दोनों ट्रिक इस वेरिएंट के टॉप मॉडल हो सकते हैं. इसका बेस वेरिएंट क्रेटा एन लाइन ही रहने की उम्मीद है. हुंडई क्रेटा एन लाइन को पहली बार कैमरे में कैद किया गया है. इस 5-सीटर कार को पुणे में स्पॉट किया गया है, जिससे इसके पता चलता है. आइए, इस कार के बारे में जानते हैं.
क्रेटा एन लाइन का डिजाइन
हुंडई की क्रेटा एन-लाइन का लुक और डिजाइन काफी आकर्षक हो सकते हैं. इसे डिजाइन करने वाले डिजाइनरों ने इसके एंटीसिपेशन स्केच को इंटरनेट पर पोस्ट किया है. रिपोर्ट में बताया गया है कि अपकमिंग एन-लाइन एसयूवी आधिकारिक तौर पर रेग्युलर क्रेटा के एथलेटिक फीचर्स के साथ आएगी. इसमें स्पोर्टी एन-लाइन स्टीयरिंग व्हील और एल्यूमीनियम पैडल भी दिए जा सकते हैं. इसके साथ ही, हुंडई क्रेटा एन-लाइन एसयूवी के प्री-फेसलिफ्ट मॉडल पर आधारित होगी. इसमें काफी बड़ी फ्रंट ग्रिल दिया जा सकता है, जो हेडलैंप के साथ करीब फ्लश के साथ आती है. नई आई20 एन-लाइन की तरह हुंडई क्रेटा एन-लाइन में रीवैम्प्ड बंपर, डायनामिक साइड स्कर्ट और कार्बन फाइबर बम्पर लिप्स में बदलाव किया जा सकता है. हुंडई क्रेटा एन-लाइन के बॉडीवर्क में सिग्नेचर डबल-बैरल एग्जॉस्ट टिप्स हैं, जो अब हुंडई एन लाइन कारों के लिए खास हैं.
क्रेटा एन-लाइन का इंटीरियर
हुंडई क्रेटा एन-लाइन के इंटीरियर को स्टैंडर्ड मॉडल से अलग करने और कार के स्पोर्टी लुक से मेल खाने के लिए बदलाव किया जाएगा. इसकी सीटों पर आई20 एन-लाइन की तरह रेड स्पोर्टी पाइपिंग और ‘एन लाइन’ लोगो है. स्टीयरिंग व्हील पर भी यही बात देखी जा सकती है. रेड कलर का मार्क एयर वेंट, डोर्स हैंडल और गियर लीवर पर भी पाया जा सकता है. कार में नई रेड एम्बिएंट लाइटें भी होंगी, जो अंदर की तरफ रेड थीम को जारी रखेंगी. क्रेटा एन लाइन में स्टैंडर्ड क्रेटा के टॉप-स्पेक एडिशन में देखी गई सभी फीचर्स शामिल होंगे.
क्रेटा एन लाइन के फीचर्स और प्राइस
सवारियों की सुरक्षा के लिहाज से हुंडई क्रेटा एन-लाइनछह एयरबैग, ईएससी, एबीएस, ईबीडी, हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल (एचएसी), वीएसएम, कैमरा के साथ रियर पार्किंग सेंसर, टीपीएमएस के साथ आएगी. इसके अन्य फीचर्स में रियर डिस्क ब्रेक और आईएसओ फिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज शामिल हैं. हुंडई अपकमिंग एसूयवी कार क्रेटा एन-लाइन को जल्द ही बाजार में लॉन्च किया जा सकता है. वहीं, इसकी कीमत की बात करें, तो भारत में इसकी कीमत 15 से 18 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है.
[ad_2]
Source link