[ad_1]

सतरंगी गोले में ‘कैद’ हुआ सूरज
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सूर्य के चारों ओर इंद्रधनुषी नजारे ने शुक्रवार को हर किसी को हैरान कर दिया। सूर्य के चारों तरफ इंद्रधनुषी गोला चमकता दिखा। हर कोई इस खूबसूरत नजारे को अपने मोबाइल फोन में कैद करता नजर आया। खगोल विज्ञान की भाषा में इसे सन हॉलो कहते हैं।
बीएचयू के खगोल वैज्ञानिकों के मुताबिक, धरती पर चमकीले प्रदूषकों की मात्रा बढ़ने से सूरज के चारों ओर ऐसा छल्ला बनता है, मगर शुक्रवार को सूरज के चारों तरफ बना ये छल्ला बादल के पानी से परावर्तित होकर इंद्रधनुषी रंग बिखेरता दिखा।
जल्द ही बारिश के आसार
बीएचयू ज्योतिष के पूर्व अध्यक्ष प्रो. विनय पांडेय ने कहा कि सूर्य के चारों तरफ बनने वाले इंद्रधनुषी गोले को ज्योतिष में परिवेश कहा जाता है। यह अच्छी वर्षा का सूचक है। जल्द ही बारिश हो सकती है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के न्यासी प्रो. चंद्रमौलि उपाध्याय ने कहा कि सूर्य के चारों तरफ जो आभामंडल बनता है, उसे परिवेश भी कहा जाता है। शुभ-अशुभ से इसका कोई संबंध नहीं है। ज्योतिष के अनुसार यह अचानक मौसम में बदलाव का सूचक है। जहां-जहां भी यह नजर आया है, वहां पर बारिश के आसार बन रहे हैं।
ये भी पढ़ें: विपक्ष के पास मुद्दा नहीं, वाराणसी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद बोले- 100 में 75 हमारा है
[ad_2]
Source link