[ad_1]
तिहाड़ की मंडोली जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने बड़ा खुलासा किया है. दिल्ली के उपराज्यपाल को गोपनीय चिट्ठी लिखकर आरोप लगाया है कि तिहाड़ में प्रोटेक्शन मनी के तौर पर आम आदमी पार्टी (आप) के नेता व दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन को उसने 10 करोड़ रुपये दिए थे. इस पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ”अभी मैंने पढ़ा इस आरोप के बारे में. पंजाब चुनाव से पहले वो कुमार विश्वास को लेकर आए थे. गुजरात में इतनी बुरी हालत हो रही है कि उन्हें सुकेश चंद्रशेखर की जरूरत पड़ रही है. परसों मोरबी का हादसा होता है. लगता नहीं कि मोरबी से ध्यान भटकाने के लिए फर्जी स्टोरी प्लांट की गई है.अब सभी चैनल सुकेश की बात कर रहे हैं.”
यह भी पढ़ें
[ad_2]
Source link