सत्य साईं बिल्डर्स पर आयकर छापा: पांच कारों में ले जाए गए दस्तावेज… नकदी जब्त, कई नामी बिल्डर भी रडार पर

[ad_1]

income tax seized cash and documents from bank locker of Satya Sai Builders in bareilly

सत्य साईं बिल्डर्स के मालिक रमेश गंगवार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली में आयकर विभाग की टीम ने सत्य साईं बिल्डर्स के मालिक रमेश गंगवार के करीबी बिल्डरों के यहां मारे गए छापे में भी गड़बड़ी पकड़ी है। टीम ने रमेश गंगवार के यहां मिले कागजात के आधार पर शुक्रवार को दिन में कुछ करीबियों के घर जांच के बाद रात में मॉडल टाउन निवासी बिल्डर हरप्रीत सिंह के कार्यालय पर छापा मारा था। 

देर रात तक दस्तावेजों की जांच में टीम ने ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड, जमीनों की खरीद और बिक्री के ब्योरे के अलावा प्रोजेक्ट रिपोर्ट खंगाली। शनिवार सुबह संबंधित बैंक पहुंचकर लॉकर खुलवाए और उसमें रखे जरूरी दस्तावेज भी जब्त किए। यहां से करोड़ों रुपये की नकदी भी मिलने की सूचना है। पूछताछ और दस्तावेजों से कई अहम सुराग मिलने की बात भी हो रही है।

करीबियों के हाथ-पांव फूले हुए 

बताया जा रहा है कि आयकर टीम के लौटने के बाद भी रमेश के करीबियों के हाथ पांव फूले हुए हैं। वहीं, ट्यूलिप ग्रैंड के जिस फ्लैट से बोरों में पांच सौ करोड़ रुपये की हेराफेरी वाले दस्तावेज और नकदी मिली थी, उसमें कई नामी बिल्डरों के नामों की भी सूची थी। इस सूची में कौन-कौन से नाम हैं? इसका रहस्य अभी बरकरार है। टीम ने जिन लोगों से पूछताछ की है, वह भी कुछ नहीं बोल रहे। वहीं रेजीडेंसी गार्डन, प्रियदर्शिनी नगर, राजेंद्र नगर में भी छापे को लेकर चर्चाएं जारी हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *