सपा और भाजपा के बीच जंग तेज: निरहुआ के ट्वीट पर प्रदेश प्रवक्ता का करारा जवाब, ‘जीतकर दंभ में आ गए हैं’

[ad_1]

The war between SP and BJP intensifies: Nirhua's tweet gave a befitting reply, 'Having come to arrogance'

निरहुआ का ट्विट, जिसपर मचा बवाल
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा के बाद जनपद में सपा और भाजपा के बीच जंग तेज हो गई है। सपा के प्रदेश प्रवक्ता ने जहां अमित शाह के बयान पर शनिवार को प्रतिक्रिया व्यक्ति की वहीं रविवार को निरहुआ द्वारा किए गए एक ट्वीट पर सपा के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष भी मैदान में आ गए। उन्होंने सांसद दिनेश लाल यादव को जीत का दंभ होने की बात कही।

बताते चलें कि भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ट्विटर पर एक कार्टून लगाकर सपा पर तंज किया कि बूझो कौन? लिखा। फोटो में अखिलेश यादव का कार्टून बना है और लिखा है पहले आजमगढ़ में लोग जीतने का सार्टीफिकेट लेने आते थे और हाथ हिला कर चले जाते थे, बूझो कौन? इस टवीट पर सपा के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा कि इस ट्वीट में सांसद निरहुआ का दंभ झलक रहा है। उनको जानकारी नहीं है कि आजादी के बाद से ही आजमगढ़ की सीट समाजवादी पार्टी की रही है।

यह भी पढ़ें- Azamgarh: भाई के घर शोक संवेदना में जा रहे पिता-पुत्र की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में कोहराम

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *