सपा-कांग्रेस गठबंधन: अखिलेश और प्रियंका की बातचीत के बाद टूटा गतिरोध! 17 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस

[ad_1]

Loksabha Election 2024: SP and Congress alliance final on 17 seats.

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी व अखिलेश यादव।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


यूपी में इंडिया गठबंधन के घटक दल सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन तय हो चुका है। कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। बताया जा रहा है कि गठबंधन में अहम भूमिका प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव की रही।

दोनों नेताओं के बीच फोन पर विस्तार से चर्चा हुई जिसके बाद गठबंधन को अंतिम रूप देने पर फैसला हुआ। दोनों दलों के बीच हुए निर्णय के मुताबिक, कांग्रेस 17 सीटों पर लड़ेगी। बाकी सीटों पर सपा अपने प्रत्याशी उतारेगी। हाथरस सीट से सपा और सीतापुर सीट से कांग्रेस का उम्मीदवार लड़ेगा।

अमेठी ओर रायबरेली सीट पर कांग्रेस ही चुनाव लड़ेगी। दोनों दलों की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी, जिसमें कांग्रेस से अविनाश पांडे व अजय राय और सपा से राजेंद्र चौधरी और नरेश उत्तम पटेल मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें – SP उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी, अखिलेश ने भाई का टिकट काट ‘चाचा’ को दिया; देखें सूची

ये भी पढ़ें – बदले-बदले से दिखे राहुल गांधी: बनाई सख्त इमेज, जज्बात की नहीं करते हैं सिर्फ जाति की बात, निशाने पर OBC-SC

दोनों दलों के बीच सीटों को लेकर बना गतिरोध कल रात तक जारी रहा जिसके कारण सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव घोषणा करने के बावजूद रायबरेली में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं हुए। न्याय यात्रा मंगलवार को अमेठी, रायबरेली से होते हुए लखनऊ आई और बुधवार सुबह उन्नाव के लिए रवाना हो गई।

लखनऊ में भी राहुल की यात्रा में सपा का कोई प्रतिनिधि शामिल नहीं हुआ। इससे यह मान लिया गया था कि यूपी में भी इंडिया गठबंधन टूट गया है। सपा ने भी मंगलवार देर शाम 11 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी थी। इसमें वाराणसी सीट पर भी अपना प्रत्याशी उतार दिया जो कि पहले कांग्रेस को देने की बात कही गई थी। हालांकि, कांग्रेस के सहमत हो जाने के बाद यूपी में इंडिया गठबंधन बना रहेगा।

सपा ने अब तक 31 सीटों पर प्रत्याशी उतारे

सपा ने मंगलवार को प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की थी। सपा की पहली सूची 30 जनवरी को सामने आई थी। जिसमें 16 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी। इसके बाद 19 फरवरी को दूसरी और 20 फरवरी को तीसरी सूची जारी की। सपा ने अब तक यूपी की 80 लोकसभा सीट पर 31 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *