समस्तीपुर कोर्ट गोलीबारी कांड: घटना में शामिल बदमाशों का CCTV फुटेज आया सामने; हाथ में पिस्तौल लिए दिखे

[ad_1]

CCTV footage of miscreants involved in Samastipur court firing incident surfaced; seen holding pistol in hands

CCTV फुटेज का स्क्रीनग्रैब
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के समस्तीपुर कोर्ट परिसर में शराब तस्कर प्रभात चौधरी और एक अन्य कैदी पर गोलीबारी मामले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। उसमें वे गोलीबारी की घटना के बाद कोर्ट परिसर से हाथ में पिस्टल लिए भागते हुए दिख रहे हैं। तीनों बदमाशों ने मुंह को मास्क से ढका हुआ है। तीनों बदमाशों ने जींस पहन रखी है। तीनों घटना को अंजाम देने के बाद मुख्य गेट से बाहर निकलते हुए दिख रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, रजिस्ट्री ऑफिस से दूर जाने के बाद तीनों बदमाश तीन अलग-अलग दिशाओं में फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे बदमाश कौन-कौन हैं, इसके बारे में अभी खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि घटना के दिन ही एसपी विनय तिवारी ने कहा था कि घटना में शामिल सभी बदमाशों की पहचान कर ली गई है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सभी बदमाशों की उम्र 22-28 के बीच की लग रही है। दो ने जींस और टीशर्ट पहन रखी है, जबकि तीसरे ने जींस और शॉर्ट पहन रखा है।

26 अगस्त को दिनदहाड़े हुई कोर्ट में फायरिंग

दरअसल, 26 अगस्त की दोपहर करीब ढाई बजे कोर्ट परिसर में पेशी के दौरान आए तीन बदमाशों ने शराब तस्कर प्रभात चौधरी पर गोलीबारी कर घायल कर दिया था। वहीं, घटना में दूधपुरा गांव के निवासी प्रभात तिवारी भी गोली लगने से घायल हो गया था। दोनों कैदियों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। शराब तस्कर प्रभात चौधरी कल्याणपुर प्रखंड के चकमहेसी थाने के नीमाचकहेदर गांव का रहने वाला है। इस घटना के पीछे शराब कारोबार में वर्चस्व की बात सामने आई है। कल्याणपुर के ही दो गुटों में पहले भी गोलीबारी की बात सामने आई थी। इस मामले में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *