[ad_1]

गल्ला करोबारी के मुंशी राम कुमार राय की मौत. (Photo Credit: News State Bihar Jharkhand)
Samastipur:
समस्तीपुर में बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को गोली मार दी. दरअसल पूरा मामला खानपुर थाना इलाके के रेबड़ा गांव का है. जहां खानपुर से तगादा कर लौट रहे गल्ला करोबारी के मुंशी राम कुमार राय को बदमाशों ने गोली मार कर जख्मी कर दिया है, जिसकी अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार बदमाशों ने पीछा करते हुए उसकी गाड़ी पर फायरिंग की. जिसके बाद गाड़ी रोकते ही बदमाशों ने उसके साथ लूटपाट की कोशिश की. जब उसने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर गोली चला दी. घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए. वहीं, मामले को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है.
आपको बता दें कि लुट की राशि कितनी है इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है. रामकुमार बाजार समिति के एक गल्ला कारोबारी का मुंशी है. वह खानपुर एक सहयोगी के साथ तगादा करने गया था. जब वह शाम में पिकअप से तगादा कर लौट रहा था तो रेबड़ा गांव के पास एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने पीछा करते हुए उसकी गाड़ी पर फायरिंग की, जिसके बाद उसने डर से वाहन रोक दिया.
गाड़ी रोकते ही बदमाशों ने उसके साथ लूटपाट का प्रयास किया. जब उसने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर गोली चला दी. गोली उसके दाहिने हाथ को छेदती हुई सिने में जाकर फंस गई. घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश समस्तीपुर की ओर फरार हो गए. रामकुमार की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. वहीं, शव के पोस्टमार्टम के लिये समस्तीपुर सदर अस्पताल में लाया गया है.
रिपोर्ट : मंटुन रॉय
First Published : 28 Sep 2022, 09:58:14 AM
For all the Latest States News, Bihar News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.
[ad_2]
Source link