[ad_1]
ख़बर सुनें
विस्तार
सरकार किसी के साथ हो, नीतीश अबतक 12 यात्राएं कर चुके हैं। अब वह बुधवार 4 जनवरी से 7 फरवरी तक अगली यात्रा पर निकल रहे हैं, नाम रखा गया है- समाधान यात्रा। मंगलवार को उनकी इस यात्रा के लिए 29 जनवरी तक का शिड्यूल जारी हो गया। समाधान यात्रा के इस शिड्यूल में नीतीश 25 दिनों के अंदर 18 जिलों को कवर करेंगे। चूड़ा-दही खाने और बीच में सरकारी कामकाज देखने के लिए 13 जनवरी से 16 जनवरी और 23 जनवरी से 27 जनवरी तक पटना में रहेंगे। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन अपनी आंखों से देखेंगे, चिह्नित समूहों के साथ बैठक कर बाकी समस्याओं के समाधान के रास्ते तलाशेंगे और जिलास्तरीय समीक्षा बैठक से सुधार के उपायों को ढूंढ़कर निकालेंगे।
यात्राओं की संख्या और पीके के कारण भी चर्चा
नीतीश 12 यात्राएं पूरी कर अगली यात्रा के लिए निकल रहे हैं। इसे 13वीं यात्रा कहते हुए विधानसभा के विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा तंज कस रहे हैं कि 13वीं के बाद कोई यात्रा नहीं होती है। दूसरी तरफ, चूंकि यात्रा चंपारण से शुरू हो रही है और प्रशांत किशोर ने इसी जिले से जन-सुराज यात्रा की शुरुआत की है, इसलिए भी यह चर्चा में है।
समाधान यात्रा की शुरुआत 4 जनवरी से पश्चिम चम्पारण से शुरू होगी | दिनभर की यात्रा के बाद वे रात्रि विश्राम बाल्मीकि नगर में करेंगे | अगले दिन भी वे पश्चिम चम्पारण में ही रहेंगे और फिर रात्रिविश्राम के लिए वे सीतामढ़ी निकल जायेंगे | 6 जनवरी की यात्रा शिवहर और सीतामढ़ी की होगी और फिर वे वपस पटना वापस लौट आएंगे | 7 जनवरी को उनकी यात्रा वैशाली की होगी और फिर वहां से रात्रि विश्राम के लिए पटना वापस लौट आएंगे| 8 जनवरी को मुख्यमंत्री सिवान जाकर वापस पटना लौट आएंगे| 9 जनवरी को उनकी यात्रा सारण में होगी और फिर वहीँ से पटना ई वापसी हो जाएगी | 11 जनवरी को नीतीश कुमार मधुबनी की यात्रा होगी और फिर रात्रि विश्राम वही करेंगे| 12 जनवरी को अगली यात्रा दरभंगा में करते हुए वापस पटना वापस लौट जायेंगे | 17 जनवरी को नीतीश कुमार सुपौल जाएंगे और रात्रि विश्राम सहरसा में करेंगे| 18 जनवरी को सहरसा में उनकी यात्रा होगी और फिर रात्रि विश्राम अररिया करते हुए अगली सुबह यानी 19 जनवरी को उनकी यात्रा अररिया में होगी और रात्रि विश्राम किशनगंज में करेंगे| अगले दिन 20जनवरी को किशनगंज में यात्रा करते हुए रात्रि विश्राम के लिए पूर्णिया आ जायेंगे | 21 जनवरी को उनकी यात्रा कटिहार में होगी जबकि रात्रि विश्राम खगड़िया में करते हुए 22 जनवरी की यात्रा खगड़िया में करेंगे और फिर रात्रि विश्राम के लिए वे वापस पटना लौट आयेंगे|
28 जनवरी को नीतीश कुमार की यात्रा बांका में करते हुए रात्रि विश्राम के लिए वे मुंगेर निकल जायेंगे और फिर 29 जनवरी को नीतीश कुमार मुंगेर, लखीसराय और शेखपुरा होते हुए वे पटना वापस लौट आएंगे|
अब तक की उनकी ये यात्राएँ हुई हैं –
1.न्याय यात्रा -12जुलाई 2005
2. विकास यात्रा -9जनवरी 2009
3.धन्यवाद यात्रा -17जून 2009
4.प्रवास यात्रा -25दिसम्बर 2009
5.विश्वास यात्रा-28अप्रैल 2010
6.सेवा यात्रा -9नवंबर 2011
7.अधिकार यात्रा-19सितंबर 2012
8.संकल्प यात्रा-5मार्च 2014
9.सम्पर्क यात्रा -13नवंबर 2014
10.निश्चय यात्रा -9नवंबर 2016
11.विकास कार्यों की समीक्षा यात्रा -12दिसम्बर 2017
12.जनजीवन हरियाली यात्रा-3 दिसंबर 2019
[ad_2]
Source link