[ad_1]

दहेज प्रताड़ित
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में अतिरिक्त दहेज में 20 लाख रुपए की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे जलाकर मारने की धमकी दी। विवाहिता ने पति सहित सात ससुरालियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मामला पचोखरा थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव का है। गांव निवासी दीक्षा चौहान की शादी 22 जून 2019 को अलीगढ़ के थाना क्वारसी अंतर्गत फेस-1 गोकुलेशपुरम कालोनी निवासी गोपाल सिंह तोमर के साथ हुई थी। जो जल निगम में नौकरी करता है। शादी में दीक्षा के पिता ने 18 लाख रुपए खर्च किए थे।
शादी के कुछ समय तक सबकुछ ठीक रहा, उसके बाद ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में 20 लाख रुपए मकान लेने के लिए उसे परेशान करने लगे। उसके साथ मारपीट की जाने लगी। इस दौरान उसने मायके में ही एक बेटे को जन्म दिया।
वह तीन साल के बेटे शौर्य तोमर के साथ मायके में ही रह रही है। 16 जनवरी को सभी लोग गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। उक्त लोग उनके घर आए तथा अतिरिक्त दहेज के लिए मारपीट करने लगे। रुपये लिए बिना आने पर आग लगाकर मारने की धमकी दी।
विवाहिता दीक्षा ने पति गोपाल सिंह तोमर, जेठ गजेंद्र सिंह तोमर, ननद रुकमणी तोमर, गुडिया तोमर, प्रतिष्ठा तोमर, कमलेश तोमर, ननदोई दीपक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष सचिन कुमार का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
[ad_2]
Source link