सांबा: नम आंखों से दी बलिदानी दीपक शर्मा को अंतिम विदाई, डीजीपी बोले- अपराध के विरुद्ध होगी आक्रामक कार्रवाई

[ad_1]

जीएमसी कठुआ में मंगलवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से बलिदान हुए पीएसआई दीपक शर्मा को बुधवार को सांबा के जिला पुलिस लाइन में पुष्पांजलि अर्पित की गई। जम्मू कश्मीर के डीजीपी आरआर स्वैन, एडीजीपी विजय कुमार अन्य पुलिस अधिकारियों ने दीपक को श्रद्धांजलि दी। दीपक शर्मा को अंतिम विदाई देने के दौरान हर आंख में पानी भरा था। उनके परिजनों का आंखों के आंसू रोके नहीं रुक रहे थे। विदाई देने पहुंचे कई पुलिसकर्मी भी बिलख उठे।




डीजीपी आरआर स्वैन ने केंद्र शासित प्रदेश में अपराध के विरुद्ध आक्रामक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अधिकारी का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और बल नशीले पदार्थों और गिरोहों के खिलाफ अपने प्रयासों को बढ़ाएगा और कहा कि पुलिस इस खतरे से आक्रामक तरीके से निपटेगी।


डीजीपी ने कहा कि जम्मू और कश्मीर में पंजाब-प्रकार का आपराधिक सिंडिकेट स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस समस्या से जड़ से निपटने के लिए एक व्यापक रणनीति तैयार की जा रही है।

 


प्रदेश पुलिस प्रमुख ने अधिकारी की हत्या को बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि वांछित अपराधी की गतिविधि के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर एक ऑपरेशन की योजना बनाई गई थी, जो तीन महीने पहले एक हत्या के बाद से निगरानी में था। तीन अप्रैल को जीएमसी कठुआ परिसर में हुई गोलीबारी में एक गैंगस्टर मारा गया। दो पुलिस कर्मी घायल हुए। इनमें से पीएसआई दीपक शर्मा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक अन्य पुलिसकर्मी का उपचार चल रहा है।


जम्मू संभाग के जिला कठुआ के राजकीय मेडिकल अस्पताल (जीएमसी) में मंगलवार की देर रात गैंगस्टरों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक गैंगस्टर मारा गया। फायरिंग में एक एएसआई गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पीएसआई दीपक शर्मा इस मुठभेड़ में बलिदान हो गए हैं। उनका पुष्पांजलि समारोह आज सुबह 1100 बजे डीपीएल सांबा में आयोजित किया जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर…


[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *