[ad_1]

जम्मू कश्मीर पुलिस
– फोटो : एजेंसी
विस्तार
नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस ने सांबा जिले में दो दिन में दो कुख्यात नशा तस्करों की 47 लाख रुपये मूल्य की दो संपत्तियां कुर्क की हैं। मंगलवार को विजयपुर पुलिस ने रख बरोटियां में नशा तस्कर के 32 लाख रुपये मूल्य के घर को जब्त किया है।
कुख्यात नशा तस्कर की पहचान मासूम अली निवासी रख बरोटियां, विजयपुर (सांबा) के रूप में हुई है। यह कार्रवाई एनडीपीएस के तहत की गई है। आरोपी के खिलाफ विजयपुर थाने में दो और सांबा थाने में एक मामला दर्ज है। जांच और पूछताछ के बाद अवैध संपत्ति की पहचान की गई। इसमें सामने आया है कि यह संपत्ति नशा तस्करी से अर्जित पैसों से बनाई गई है।
इससे पहले सोमवार को भी विजयपुर पुलिस ने रख बरोटियां में ही एक अन्य कुख्यात नशा तस्कर के 15 लाख रुपये मूल्य के घर को जब्त किया था। नशा तस्कर की पहचान शमशुदीन उर्फ बच्चू निवासी विजयपुर के रूप में हुई थी। डीसी अभिषेक शर्मा और एसएसपी विनय शर्मा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। आरोपी के खिलाफ विजयपुर थाने में तीन मामले दर्ज थे। स्थानीय लोगों ने पुलिस व प्रशासन की पहल की सराहना की है।
[ad_2]
Source link