सांसद वरुण गांधी बोले: मेरे परिवार ने देश के लिए अपना खून दिया है, मैंने हमेशा जनहित में आवाज उठाई

[ad_1]

MP Varun Gandhi says My family sacrificed for the country

भाजपा सांसद वरुण गांधी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पीलीभीत के भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा है कि मेरे परिवार ने देश के लिए अपना खून बहाया है। मेरा सपना है कि देश मजबूत बने। राष्ट्र की मजबूती के लिए मैं हमेशा आवाज बुलंद करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि विरोधी भी मेरे ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकते। 

सांसद वरुण गांधी मंगलवार को बहेड़ी क्षेत्र के कई गांवों में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों का समस्याओं को सुना। संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके बाद कई गांवों में जनसंवाद कार्यों को संबोधित किया। 

भाजपा सांसद ने अकबराबाद, बिहारीपुर, कुलुआडांडा, रम्पुरा, मितापुर, ऐठपुरा, जसाईनागर, खगाईनागर, देवीनवादा, संतोष गौटिया वाहांपुर, पिदारी आशोक नदेली, भुड़िया कॉलोनी, सिली कॉलोनी, फरिदिया मनकरा, सिली जागीर, उतरसिया महोली का दौरा कर जनसंवाद किया। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *