साइरस मिस्त्री और सह यात्री ने नहीं बांधी थी सीट बेल्ट, तेज थी वाहन की रफ्तार : पुलिस

[ad_1]

साइरस मिस्त्री और सह यात्री ने नहीं बांधी थी सीट बेल्ट, तेज थी वाहन की रफ्तार : पुलिस

हादसे में मिस्त्री और जहांगीर पंडोले नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई. (फाइल फोटो)

मुंबई:

साइरस मिस्त्री की रविवार को जान लेने वाले सड़क हादसे की प्रारंभिक जांच के अनुसार टाटा संस के पूर्व चेयरमैन मिस्त्री और उनके एक सह-यात्री ने सीट बेल्ट नहीं बांधी हुई थी, वाहन बहुत तेज गति में था और चालक के ‘‘निर्णय की त्रुटि’ के कारण दुर्घटना हुई. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. लग्जरी कार की रफ्तार प्रथमदृष्टया तेज थी। इसने पालघर जिले में चरोटी जांच चौकी को पार करने के बाद केवल नौ मिनट में 20 किमी की दूरी तय की. यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब मिस्त्री की लग्जरी कार मुंबई से सटे पालघर जिले में सूर्या नदी पर बने पुल पर एक ‘डिवाइडर’ से टकरा गई. उस समय मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे.

यह भी पढ़ें

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *