साल का पहला एकादशी व्रत कल, जानें शुभ मुहूर्त-पूजा विधि और पारण का शुभ समय

[ad_1]

एकादशी व्रत

साल की पहली एकादशी व्रत

हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष है. पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को सफला एकादशी के नाम से जाना जाता है. सफला एकादशी भगवान विष्णु को बेहद प्रिय है.

एकादशी व्रत

सफला एकादशी कब है?

सफला एकादशी का व्रत रखने पर भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं. सफला एकादशी का व्रत 07 जनवरी 2024 दिन रविवार को रखा जाएगा.

एकादशी व्रत

सफला एकादशी व्रत 2024

पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 6-7 जनवरी की रात 12 बजकर 41 मिनट से हो रही है. वहीं अगले दिन 8 जनवरी रात 12 बजकर 46 मिनट पर इस तिथि का समापन होगा.

एकादशी व्रत

सफला एकादशी का व्रत 7 जनवरी को

उदया तिथि के अनुसार सफला एकादशी का व्रत 7 जनवरी के दिन रखा जाएगा. ये इस साल की पहली एकादशी है. इस एकादशी व्रत को बेहद खास माना जा रहा है.

एकादशी व्रत

सफला एकादशी व्रत का पारण

सफला एकादशी के व्रत का पारण 8 जनवरी, सोमवार के दिन सुबह 7 बजकर 15 मिनट से सुबह 9 बजकर 20 मिनट के बीच किया जा सकता है.

एकादशी व्रत

सफला एकादशी व्रत पूजा

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं.

  • घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें.

  • भगवान विष्णु का गंगा जल से अभिषेक करें.

  • भगवान विष्णु को पुष्प और तुलसी दल अर्पित करें.

एकादशी व्रत

सफला एकादशी व्रत पूजा

  • अगर संभव हो तो इस दिन व्रत भी रखें.

  • भगवान की आरती करें.

  • भगवान को भोग लगाएं.

  • भगवान विष्णु के साथ ही माता लक्ष्मी की पूजा भी करें.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *