सावन का अंतिम सोमवार: वाराणसी में उमड़ेगा बाबा भक्तों का रेला, आज रात से 29 की सुबह तक रहेगा रूट डायवर्जन

[ad_1]

Sawan last monday Baba vishwanath devotees will gather in Varanasi route diversion till 29th

काशी विश्वनाथ धाम जाने वाले मार्ग पर बाबा भक्तों की भीड़
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


सावन के 8वें और आखिरी सोमवार पर वाराणसी के विश्वनाथ मंदिर समेत अन्य शिवालयों में बाबा भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। इसके मद्देनजर शहर में आज रात 8 बजे रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। यह व्यवस्था मंगलवार सुबह तक लागू रहेगी। पुलिस उपायुक्त (यातायात) प्रबल प्रताप सिंह ने आमजन से अपील है कि रूट डायवर्जन की व्यवस्था का पालन कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें। बताया कि मैदागिन से गोदौलिया, सोनारपुरा चौराहे तक और गुरुबाग से रामापुरा से बेनिया बाग तिराहा तक और होटल ब्राडवे तिराहा से सोनारपुरा होकर गोदौलिया तक और भेलूपुर चौराहा से रामापुरा चौराहा तक मंगलवार सुबह 8 बजे तक कोई वाहन नहीं आएगा-जाएगा।

ऑटो और ई-रिक्शा के लिए निर्धारित रूट

  • ऑटो और ई-रिक्शा गोलगड्डा तिराहा से चौकाघाट से लकड़ी मंडी से संपूर्णानंद विश्वविद्यालय से अमर उजाला तिराहा से लहुराबीर से कबीरचौरा से मैदागिन से विशेश्वरगंज से गोलगड्डा तिराहा से चौकाघाट तक जाएंगे।
  • लहुराबीर से जयसिंह चौराहा से मलदहिया चौराहा से साजन तिराहा से सिगरा से रथयात्रा से महमूरगंज से मंडुवाडीह चौराहा से भिखारीपुर से सुंदरपुर से नरिया से मालवीय चौराहा से लंका तक।
  • लंका से नरिया से सुंदरपुर से भिखारीपुर तिराहा से बीएलडब्लू से मंडुवाडीह से लहरतारा से कैंट रेलवे स्टेशन तक।
  • लंका से नरिया से सुंदरपुर से भिखारीपुर तिराहा से बीएलडब्लू से मंडुवाडीह से लहरतारा से चांदपुर तक।
  • अंधरापुल से नदेसर से मिंट हाउस तिराहा से आंबेडकर चौराहा से जेपी मेहता से भोजूबीर होते हुए वापस।- चौकाघाट से ताड़ीखाना से मकबूल आलम रोड से खजुरी तिराहे से दाएं पांडेयपुर तक।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *