सिद्धार्थनगर में हादसा: करंट की चपेट में आने से बुआ-भतीजे की मौत, गांव में छाया मातम

[ad_1]

Aunt and nephew died due to electrocution in siddharthnagar

घटना के बाद जुटी भीड़।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


सिद्धार्थनगर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां इटवा थाना क्षेत्र के गनवरिया गांव में शनिवार सुबह टिल्लू पंप में करंट उतरने से बुआ और भतीजे की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

ममता (25) पत्नी संतोष निवासी मैनभरिया अपने मायके गांवरिया गांव में आई हुई थी। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह टिल्लू पंप में करंट उतर आया। इससे ममता और उसके भतीजे आरूष (8) निवासी गनवरिया पूरब थाना इटवा की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: पांच साल से जर्जर प्राइवेट वार्ड में इलाज करा रहे थे अमरमणि, पत्नी को भी यहीं किया गया शिफ्ट

बुआ अभी कुछ दिन पहले आपने मायके गनवरिया पूरब आई थी। भतीजे को बचाने में वह भी अपनी जान दे बैठी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। मामले की छानबीन चल रही है। वहीं हादसे के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *