[ad_1]

इसी वाहन से कॉपियां लेकर एस इंटर कॉलेज के गेट के बाहर पहुंचे थे।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदौली जिले के रामगढ़ बैराठ निवासी शिक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह की मुजफ्फरनगर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों को लेकर साथ गए सिपाही ने ही घटना को अंजाम दिया। तंबाकू न देने पर सिपाही ने कार्बाइन से शिक्षक पर फायर झोंक दिया। गोली लगने से शिक्षक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस घटना की छानबीन में जुटी रही।
शिक्षक धर्मेंद्र कुमार, संतोष कुमार, दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों जितेंद्र मौर्या और कृष्ण प्रताप के साथ वाहन से यूपी बोर्ड की कॉपियां प्रदेश के विभिन्न जिलों में जमा कराने के लिए वाराणसी से 14 मार्च को निकले थे। सुरक्षा के मद्देनजर उनके साथ गारद के तौर पर उपनिरीक्षक नागेंद्र चौहान व मुख्य आरक्षी चंद्रप्रकाश को भेजा गया था। रास्ते में प्रयागराज, शाहजहांपुर, पीलीभीत, मुरादाबाद, बिजनौर में कॉपियां जमा कराते हुए 17 मार्च की रात मुजफ्फरनगर पहुंचे थे।
[ad_2]
Source link