सिपाही भर्ती परीक्षा निरस्त: पेपर लीक करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, मंत्री बोले- बख्शे नहीं जाएंगे आरोपी

[ad_1]

up police constable news minister jaiveer singh says strict action will be taken against accused

बरेली के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


सिपाही भर्ती परीक्षा पर कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि जिन लोगों ने सेंधमारी की है, उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि पेपर लीक होने के बाद अभ्यर्थी सिपाही भर्ती परीक्षा को निरस्त दोबारा कराए जाने की मांग उठा रहे थे। शनिवार को यूपी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सिपाही भर्ती परीक्षा को निरस्त कर दिया है। 

शनिवार को शहर पहुंचे बरेली के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि चाहे कोई भी व्यक्ति हो, निष्पक्ष और पारदर्शिता से जांच कराई जा रही है। कई आरोपियों को जेल भेजने का काम किया गया है। सिपाही भर्ती परीक्षा में सेंधमारी करने वालों पर किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 

सपा-कांग्रेस पर कसा तंज

प्रभारी मंत्री ने लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि इस पार देश में 400 से पार और प्रदेश में सभी 80 सीटों पर भाजपा जीतेगी। यूपी में कांग्रेस-सपा के गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, पहले भी हो चुका है। नई पैकिंग में पुराना माल है।  

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *