सिपाही भर्ती परीक्षा: मुरादाबाद के 54 सेंटरों पर एक लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, मंडल भर में गहन निगरानी

[ad_1]

Constable Recruitment Exam: One lakh candidates will appear for the exam at 54 centers in Moradabad

रामपुर में परीक्षा केंद्र पर पहुंचे अभ्यर्थी
– फोटो : संवाद

विस्तार


पुलिस भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। शहर में बनाए गए 54 सेंटरों को 18 सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर पर मजिस्ट्रेट और इंस्पेक्टर नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी लगाए गए हैं। गेट पर बायोमैट्रिक अटेंडेंस के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।

यूपी पुलिस में सिपाही पद पर भर्ती के लिए शनिवार और रविवार को दो पाली में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा दस बजे से 12 बजे तक चलेगी जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। शहर के 10 थाना क्षेत्रों में बनाए गए 54 सेंटरों को एक जोन और 18 सेक्टरों में बांटा गया है।

प्रत्येक पाली में 26 हजार परीक्षार्थी बैठेंगे। दो दिन में चार पॉली में एक लाख चार हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी कराने के लिए हर सेंटर पर सीसीटीवी लगाए गए हैं। प्रत्येक सेंटर पर एक इंस्पेक्टर, दो दरोगा, तीन सिपाही, एक महिला सिपाही की तैनाती की गई है।

इनमें से एक दरोगा और एक सिपाही सीसीटीवी कैमरों के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम में बैठकर निगरानी करेंगे। इनके अलावा इंस्पेक्टर कक्ष और एक सिपाही कक्ष में रहेंगे जबकि एक सिपाही और एक महिला सिपाही के साथ दरोगा गेट पर मुस्तैद रहेंगे। गेट पर सभी परीक्षार्थी की सघन चेकिंग होगी और बायोमैट्रिक अटेंडेंस लेगी।

मिसमैच होने पर किसी को एंट्री नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि शहर में प्रत्येक चौराहे, रोडवेज बस अड्डे, रेलवे स्टेशन पर पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। लखनऊ दिल्ली हाईवे पर दलपतपुर जीरो प्वाइंट और पाकबड़ा जीरो प्वाइंट पर भी पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।

इसके दस थानों के थाना प्रभारी और पांच सीओ अपने अपने क्षेत्र में भ्रमण पर रहेंगे। रोडवेज की बसें बस अड्डे तक जाएंगी लेकिन भारी वाहनों की शहर में नो एंट्री रहेगी। एसएसपी हेमराज मीना, एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार भी परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहेंगे।

पेन, आईडी और प्रवेश पत्र ही ले जा सकेंगे

एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर इंस्पेक्टर, दरोगा, चार सिपाही तैनात किए गए हैं। इनमें केवल कक्ष निरीक्षक ही मोबाइल ले जा सकेंगे। इनके अलावा अन्य पुलिस कर्मी और परीक्षार्थी मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे। परीक्षार्थी केवल पेन, आईडी और प्रवेश पत्र ही ले जा सकेंगे।

 

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *