सिपाही भर्ती परीक्षा: यूपी एसटीएफ ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, विभूतिखंड थाने में एफआईआर दर्ज

[ad_1]

Police Sipahi Bharti: Two more arrested by UP STF.

गिरफ्तार किए गए आरोपी अजय कुमार व सोनू यादव।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


यूपी के सभी 75 जिलों में 17 व 18 फरवरी को आयोजित की गई सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा में पेपर लीक को लेकर यूपी एसटीएफ ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

एसटीएफ को इनके पास से प्रवेश पत्र व अन्य अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं। मामले में  विभूतिखण्ड थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

गिरफ्तार किए गए अरोपियों में प्रयागराज का अजय सिंह और सोनू सिंह यादव शामिल हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।

सिपाही भर्ती परीक्षा में प्रदेश के करीब 50 लाख युवाओं ने भाग लिया था। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया गया था। पेपर लीक के बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया था और छह महीने के अंदर दोबारा परीक्षा कराने का एलान किया गया था।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *