सिपाही भर्ती पेपर लीक : प्रयागराज का रहने वाला है गिरफ्तार सरगना राजीव नयन, करोड़ों की प्रॉपर्टी का है मालिक

[ad_1]

Constable Recruitment Paper Leak: Arrested gangster Rajiv Nayan is a resident of Prayagraj, owner of property

राजीव नयन मिश्र।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार सिपाही भर्ती परीक्षा में पेपर लीक प्रकरण का मास्टर माइंड राजीव नयन मिश्र प्रयागराज के मेजा इलाके का रहने वाला है। पुलिस और एसटीएफ की कई टीमें उसको खोज रही थीं। बुधवार को उसे ग्रेटर नोएडा से दबोच लिया गया। मास्टर माइंड राजीव नयन मिश्र करोड़ों की प्रॉपर्टी का मालिक है। उसके कई होटल और रिसॉर्ट के साथ अस्पताल भी हैं। वह सिपाही भर्ती के साथ ही यूपीपीएससी, इंजीनियरिंग, और नीट से लेकर टीईटी सहित अन्य  परीक्षाओं में भी सेंधमारी करता है. 

सिपाही भर्ती परीक्षा में पेपर लीक कराने के मामले में पुलिस राजीव नयन मिश्र की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया था। मामले में कई आरोपी पकड़े जा चुके थे, लेकिन मुख्य आरोपी और मास्टर माइंड राजीव नयन मिश्र फरार ही चल रहा था। उसको पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें राजस्थान, पंजाब, बिहार और दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश की खाक छान रही थी। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *